फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद चुनावों की तैयारियों को लेकर अकाली दल ने कसी कमर, मोगा में बैठक

चुनाव आयोग द्वारा पंजाब में जिला परिषद चुनावों की तारीख का एलान होते ही सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी शुरू कर दी है। जहां बीते दिन भाजपा नेता अनिल शरीन ने मोगा में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी, वहीं आज अकाली दल की ओर से पार्टी के सीनियर वाइस प्रधान और मोगा हलका इंचार्ज सन्नी गिल ने गांव गुरुद्वारा डारोली भाई में अकाली वर्करों के साथ एक हंगामी बैठक की। इस बैठक में मोगा विधानसभा क्षेत्र से जिला परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयार की गई। सन्नी गिल ने कहा कि इस बार अकाली दल पूरे ज़ोर-शोर से चुनाव लड़ेगा और पूरे हलके में जीत हासिल करेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब पंचायत चुनावों में मौजूदा सरकार ने धक्केशाही की थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा और चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अकाली दल की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है और मोगा विधानसभा से अकाली दल शानदार जीत दर्ज कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें