फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिनेता सलमान खान ने फिरोजपुर के बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए भेजी दो नाव

अभिनेता सलमान खान ने बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए दो नाव भेजी हैं। आम आदमी पार्टी के जनरल सचिव दीपक बाली ने कहा कि स्थिति सामान्य होने पर हुसैनीवाला बार्डर के कई गांव को सलमान गोद लेंगे। बाली शनिवार यहां के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा करने पहुंचे थे। जनरल सचिव बाली ने कहा कि हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दो नाव भेजी है। उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने के बाद हुसैनीवाला से सेट सीमावर्ती कई गांव सलमान खान की फाउंडेशन बीइंग ह्यूमन गोद लेगी। उनका विकास करेगी। उन्होंने कहा आज वह बाढ़ पीड़ितों से मिलने और उनकी समस्या सुनते सीमावर्ती गांव गट्टी राजोके के पहुंचे हैं। सलमान खान की ओर से दी गई दो नाव भी जिला प्रशासन के हवाले की गई है। उन्होंने कहा कि लोगों को पंजाब सरकार हर प्रकार के मदद कर रही है। स्थिति सामान्य होने के बाद भी उनकी मदद में सरकार को कसर नहीं छोड़ेगी। ये कुदरत की आपदा है इसे मिलजुल कर ही झेलना पड़ेगा। बाली ने बाढ़ पीड़ितों को राशन और पशुओं की फीड बांटी और उन्होंने कहा पंजाब सरकार की नजर हर व्यक्ति पर है। प्रत्येक व्यक्ति की मदद की जाएगी। जिला प्रशासन भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करने में लगा हुआ है। इस मौके पर बाली ने गांव गट्टी राजोके के सरपंच प्रकाश सिंह से उनके गांव के हालात संबंधी जानकारी ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें