फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में दो पिस्टल और कारतूस सहित आरोपी गिरफ्तार

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 09 Oct 2025 04:03 PM IST

मोगा पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सदर मोगा की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को दो पिस्टल और दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि थाना सदर पुलिस गश्त दौरान थी, इस दौरान पुलिस को एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि आकाशदीप सिंह उर्फ निक्कू निवासी दौलतपुरा जो कि सद्दासिंह वाला सेम नाले के पास बैठा हुआ है, उसके पास अवैध हथियार मौजूद हैं। पुलिस पार्टी मौके पर पहुंची और आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर एक पिस्टल 30 बोर, एक पिस्टल 32 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। डीएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सदर में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी आकाशदीप सिंह के खिलाफ पहले भी 7 एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट तथा 3 मारपीट के मामले दर्ज हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें