आप नेता नील गर्ग ने बीबीएमबी को जवाब दिया है। गर्ग ने कहा कि बीबीएमबी ने क्या उस वक्त ऐसी कोई स्टेटमेंट दी थी जिसमें उसने कहा हो कि अगर हरियाणा को पानी नहीं देंगे तो पंजाब में बाढ़ आएगी। BBMB द्वारा पंजाब को बदनाम करना निंदनीय है। केंद्र सरकार, हरियाणा सरकार और BBMB लगातार पंजाब के खिलाफ साजिश कर रहे हैं। यह सब मिलकर एक नरेटिव सेट कर रहे हैं । यह एक साजिश है जिसके तहत यह पंजाब का पानी लूटना चाहते हैं आम आदमी पार्टी की सरकार ऐसा कभी नहीं होने देगी।