फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैतो से आप ने अमोलक सिंह पर फिर जताया भरोसा, लगातार दूसरी बार बनाया उम्मीदवार

फरीदकोट में जैतो विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक अमोलक सिंह पर एक बार फिर भरोसा जताते हुए उन्हें आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया है। उम्मीदवार घोषित होने के बाद विधायक अमोलक सिंह ने पार्टी हाईकमान का आभार व्यक्त किया। बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में कार्यकर्ताओं की मेहनत और उनके कामकाज के आधार पर उन्हें उचित सम्मान दिया जाता है। पार्टी ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार बनाकर जो विश्वास जताया है, उसके लिए वह पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत मान और समूची हाईकमान के आभारी हैं। अमोलक सिंह ने कहा कि उम्मीदवारों की पहली सूची जारी होने से पहले उन्हें उम्मीद नहीं थी कि पहली सूची में उनका नाम भी शामिल होगा। उन्हें लग रहा था कि पहली सूची में केवल बड़े नेताओं के नाम ही घोषित किए जाएंगे, लेकिन जब सूची में अपना नाम देखा तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि वह पहले की तरह ही पार्टी के लिए दिन-रात मेहनत करेंगे और जैतो विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तरह आगामी 2027 के चुनाव में भी जैतो सीट जीतकर आम आदमी पार्टी की झोली में डालने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें