डिसेबल्ड पर्सन वेलफेयर सोसायटी होशियारपुर की ओर से प्रसिद्ध शायर डॉ. बशीर बद्र की याद में एक अनूठी पहल करते हुए दिव्यांग महफिल-ए-गजल एवं मुशायरे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अनूप कुमार ने किया, जबकि डॉ. जसवीरा मिन्हास विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में पंजाब और चंडीगढ़ के विभिन्न शहरों से पहुंचे दिव्यांग शायरों और गजलकारों ने अपनी रचनाएं, गजलें और नज्में प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कवियों ने अपनी शायरी के माध्यम से सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदनाओं और जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रभावशाली ढंग से अभिव्यक्त किया।