फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव कालू वाला में एक पाकिस्तानी ड्रोन करीब एक किलो हेरोइन के साथ आसमान से जमीन पर गिर पड़ा। सूचना मिलने पर बीएसएफ ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी के दौरान बीएसएफ जवानों ने एक किलो हेरोइन और एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया।