फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट के 32 आम आदमी क्लिनिकों पर ताले, डॉक्टर-कर्मचारियों की हड़ताल से मरीज बेहाल; दवा, जांच और इलाज ठप

जिले के 32 आम आदमी क्लीनिक के मेडिकल ऑफिसर, फार्मासिस्ट एवं क्लीनिक असिस्टेंट कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर क्लिनिकों पर ताले जड़ सिविल अस्पताल पठानकोट में एक दिवसीय हड़ताल कर सरकार खिलाफ रोष जताया है। जानकारी देते हुए आम आदमी क्लिनिकसांझा फ्रंट पंजाब की इकाई पठानकोट अध्यक्ष डा. जसकरण और फार्मासिस्ट आफिसर रोहित कुमार ने कहा कि आम आदमी क्लीनिकों में लंबे समय से सेवाएं देने के बावजूद उनकी मांगों पर अब तक कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया है। कहा कि उनकी मांगें है कि आम आदमी क्लिनिकों में कार्यरत मेडिकल ऑफिसरों, फार्मासिस्टों और क्लीनिक सहायकों को इम्पैनलमेंट प्रणाली से हटाकर डायरेक्टरेट ऑफ हेल्थ सर्विसेज, पंजाब के अधीन रेगूलर किया जाए। कहा कि सरकार बाकी लंबित मांगों को भी जल्द पूरा करें और आज जो उनकी सरकार से स्टेट कमेटी की मीटिंग चल रही है उसमें कोई ठोस परिणाम नहीं निकला तो हड़ताल आगे भी बढ़ाई जा सकती है और इससे निकलने वाले परिणामों की जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस हड़ताल की वजह से पूरे जिले में लोगों को मिलने वाली अपने नजदीकी सेंटरों पर सेवाएं बाधित रही और ज्यादातर मरीजों को सिविल अस्पताल पठानकोट और कईयों को प्राइवेट मेडिकल स्टोर व क्लिनिकों पर उपचार के लिए जाना पड़ा। भीषण गर्मी से लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस मौके फार्मासिस्ट राजबीर सिंह, सविता, डा. नरेश, डा. राघव, डा. परमवीर, डा. तवलीन, डा. आरूशी, डा. अनूरी, संजय, नितिश आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें