फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में ओट सेंटर से बुप्रिनोर्फिन की 26,718 गोलियां चोरी, दो कर्मचारियों पर केस दर्ज

मोगा के किशनपुरा कलां स्थित आम आदमी क्लिनिक के ओट सेंटर से नशा छुड़ाने के उपचार में इस्तेमाल होने वाली 26,718 बुप्रिनोर्फिन गोलियों की चोरी का मामला सामने आया है। आरोप है कि ओट सेंटर में कार्यरत दो कर्मचारियों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरी हुई दवाइयों की बरामदगी के साथ-साथ पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें