फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा होंडा सिटी सवार दो लोगों से 2 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद

मोगा सिटी पुलिस ने मोगा के टीचर कॉलोनी रोड पर होंडा सिटी कार सवार दो व्यक्तियों को 2 किलो 800 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मोगा सिटी 1 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ शनिवार को रात को गश्त पर थे। हरियाणा नंबर की एक कार को शक के आधार पर रोका गया और तलाशी लेने पर कार सवार दो व्यक्तियों से नशा मिला। आरोपियों की पहचान इंगेज सिंह निवासी पटियाला और रमनजीत सिंह निवासी कैथल (हरियाणा) के तौर पर हुई है। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें