फिरोजपुर में गोली लगने से एक 12 साल का बच्चा गंभीर रूप में जख्मी हो गया। बच्चे को क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। अस्पताल के डॉक्टर का कहना है बच्चे का नाम करवेन है। 12 साल उसकी आयु है। उसके सिर पर गोली लगी है वह गंभीर रूप से जख्मी है। दूसरी तरफ थाना सिटी के एसएचओ का कहना है कि बच्चा स्कूल से आया था और अलमारी खोलकर कपड़े पहनने लगा। अलमारी में पिस्तौल पड़ी थी। पिस्तौल जैसे ही जमीन पर गिरी और गोली चल पड़ी। गोली चलते ही बच्चे के सिर पर लगी और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मामले की तहकीकात की जा रही है।