पंजाब यूनिवर्सिटी के जिम्नेजियम हॉल में तीन दिवसीय पारंपरिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान योगा, गतका समेत कई पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महोत्सव का उद्देश्य युवाओं को पारंपरिक खेलों से जोड़ना और उनकी सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करना रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विश्वविद्यालय और अन्य संस्थानों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिससे आयोजन में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा।