सीआईए स्टाफ पठानकोट ने गुप्त सूचना के आधार पर सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों की नजर रख पाकिस्तान व अन्य देशों को जानकारी भेजने वाले एक जासूस को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया व्यक्ति पठानकोट का ही रहने वाला है जिसकी पहचान बलजीत सिंह उर्फ बीतू पुत्र पूर्ण सिंह निवासी गांव चक्क धारीवाल थाना सदर जिला पठानकोट के तौर पर हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बलजीत सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर नेशनल हाइवे-44 किनारे पठानकोट के सुजानपुर स्थित पुल नंबर चार व पांच के बीच एक दुकान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हुए थे ताकि सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधि पर नजर रखी जा सके।