फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना एनकाउंटर में रोहित गोदारा के शूटरों का बड़ा खुलासा, जेल से चल रहा नेटवर्क

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Wed, 14 Jan 2026 04:19 PM IST

विदेशों में बैठे गैंगस्टर पंजाब में रंगदारी और फायरिंग की वारदातों को अंजाम देने के लिए जेल नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। लुधियाना में रोहित गोदारा गैंग के शूटरों के साथ हुए एनकाउंटर के बाद इस बात का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठा गैंगस्टर रोहित गोदारा फिरोजपुर जेल में बंद अपने गुर्गे शुभम ग्रोवर के जरिये शूटर हायर कर रहा था। पूछताछ में यह बात सामने आई कि शुभम ग्रोवर सीधे तौर पर रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा हैऔर उसी के जरिये अलग-अलग शहरों में व्यापारियों से रंगदारी की मांग की जा रही थी। लुधियाना के सिविल सिटी इलाके में कपड़ा व्यापारी हिमांशु से 50 लाख की रंगदारी भी इसी नेटवर्क के तहत मांगी गई थी। रंगदारी न देने पर कपड़ा व्यापारी की दुकान पर फायरिंग करवाई गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों शूटरों को दबोच लिया है। दो शूटर पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान दबोच लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित उर्फ अलट्रोन उर्फ टुंडा, संजू और सुमित कुमार के रूप में हुई है। संजू और सुमित कुमार फिलहाल अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी हालत गंभीर होने के कारण उनसे पूछताछ नहीं हो सकी। पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किए गए सुमित उर्फ टुंडा को थाने लाकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस उसके जरिये गैंग से जुड़े अन्य आरोपियों, खासकर महिंदर ढलाणा के बारे में अहम जानकारियां जुटाने की कोशिश कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें