फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Weather: पंजाब में कोहरे का कहर, हाईवे पर हादसे, उड़ानें रद्द, 8 जिलों में कोल्ड डे अलर्ट

पंजाब में घने कोहरे का दाैर जारी है। जालंधर-लुधियाना हाईवे पर सोमवार सुबह करीब 7 बजे घनी धुंध के चलते पीएपी चौक के पीछे इंडियन ऑयल डिपो के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया।फ्लाईओवर पर चढ़ते समय एक ट्रक और दो बसें टकरा गईं। टक्कर के बाद ट्रक और दोनों बसें बीच सड़क पर क्षतिग्रस्त हालत में रुक गईं, जिससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल डिपो से तेल लोड कर ट्रक चालक फ्लाईओवर की ओर जा रहा था। इसी दौरान धुंध के कारण पीछे से आ रही पंजाब रोडवेज जालंधर डिपो-1 की बस को ट्रक का सही अंदाजा नहीं लग पाया और बस ट्रक से जा टकराई। टक्कर के कुछ ही पलों बाद पीछे से आ रही नरवाल ट्रांसपोर्ट की बस भी रोडवेज बस से भिड़ गई। हादसे के समय बसों में सवारियों की संख्या कम थी, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि इस दुर्घटना में पंजाब रोडवेज के दो अधिकारियों को चोटें आईं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मुक्तसर के गिद्दड़बाहा-मलोट नेशनल हाईवे पर गांव थेहड़ी के पास बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के स्टाफ व विद्यार्थियों को ले जा रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। घनी धुंध के चलते दृश्यता शून्य थी जिसके चलते रोड किनारे खड़ा ट्रक नजर नहीं आया और यह हादसा घटित हो गया। हादसे में बस चालक और लाइब्रेरियन घायल हुए हैं। घायलों को मलोट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि विद्यार्थियों का बाल-बाल बचाव हो गया है। हादसे में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। रविवार को लुधियाना में कोल्ड डे की स्थिति रही, जबकि राज्य के अन्य हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इससे अमृतसर में दृश्यता केवल 100 मीटर, पटियाला में 400 मीटर और लुधियाना में 500 मीटर तक रही। मौसम विभाग ने आज आठ जिलों - गुरदासपुर, अमृतसर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, बठिंडा, लुधियाना और मानसा में कोल्ड डे जैसी स्थितियों की संभावना जताई है। साथ ही, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला और होशियारपुर जिलों में हल्की बारिश की भी भविष्यवाणी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें