फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Sacrilege Bill 2026: बेअदबी रोधी कानून में संशोधन की तैयारी, मान सरकार करेगी बड़े बदलाव

Wed, 22 Jul 2026 06:09 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब सरकार बेअदबी रोधी कानून द जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार विधेयक (संशोधन)-2026 में बदलाव की तैयारी कर रही है। इस संबंध में सरकार ने मंथन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी संकेत दिए हैं कि विधेयक के कुछ प्रावधानों में संशोधन संभव है। सरकार ने इस संबंध में एडवोकेट जनरल की अगुआई में कानूनविदों की विशेष टीम गठित की है, जो कानून की सख्ती बरकरार रखते हुए श्री अकाल तख्त और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) की आपत्तियों का समाधान तलाश रही है। सरकारी सूत्रों के अनुसार टीम इस बात पर विचार कर रही है कि विधेयक में ऐसे कौन से बदलाव किए जाएं जिससे धार्मिक भावनाओं का सम्मान भी बना रहे और कानून व्यावहारिक रूप से प्रभावी भी रहे। इसके लिए सरकार ने एसजीपीसी से भी चर्चा की है। समिति के सुझाव प्राप्त कर लिए गए हैं और इन्हीं के आधार पर संशोधन का नया मसौदा तैयार किया जा रहा है।मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि बेअदबी रोधी विधेयक में कुछ संशोधन संभव हैं। अंतिम निर्णय एडवोकेट जनरल की सिफारिशों के बाद लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार सरकार आगामी मानसून सत्र में संशोधित विधेयक विधानसभा में पेश कर उसे पारित कराने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें