फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Election 2027: भगवंत मान के खिलाफ धूरी से चुनाव लड़ सकते हैं अमृतपाल सिंह

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 20 Aug 2026 02:48 PM IST

असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ धूरी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमृतपाल ने खुद धूरी से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। हालांकि, अंतिम फैसला अभी पार्टी स्तर पर होना बाकी है। इसके बाद औपचारिक प्रस्ताव मंजूरी के लिए अमृतपाल को भेजा जाएगा। अकाली दल (वारिस पंजाब दे) के मुख्य प्रवक्ता शमशेर सिंह पधरी ने कहा कि पार्टी ने तय कर लिया है कि अमृतपाल आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि अमृतपाल एक नहीं, बल्कि दो विधानसभा सीटों से भी चुनाव लड़ सकते हैं। सीटों को लेकर अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल के लिए फिलहाल धूरी, खडूर साहिब, तलवंडी साबो और रामपुरा फूल विधानसभा सीटों पर विचार किया जा रहा है। इनमें धूरी को लेकर अमृतपाल की विशेष रुचि बताई जा रही है। धूरी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान वर्तमान में इसी सीट से विधायक हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें