फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Congress: रोपड़ कांग्रेस में फिर घमासान, चन्नी के समर्थन में नारे; राजा वड़िंग पर भड़के कार्यकर्ता

Sat, 08 Aug 2026 03:58 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

रोपड़ में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष राजा वड़िंग और पार्टी प्रभारी भूपेश बघेल ने नंगल में बैठक की। दूसरी ओर रोपड़ में बरिंदर ढिल्लों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकत्रित किया। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के समर्थन में जमकर नारेबाजी की गई। बैठक में पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजा वड़िंग और भूपेश बघेल के खिलाफ भी अपनी नाराजगी जताई। वहीं, बरिंदर ढिल्लों ने कहा कि उन्हें और उनके विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नंगल में आयोजित बैठक का कोई निमंत्रण नहीं दिया गया। गौरतलब है कि कांग्रेस की बैठक पहले रोपड़ में प्रस्तावित थी, लेकिन चरणजीत चन्नी और बरिंदर ढिल्लों के क्षेत्र से जुड़े संभावित विरोध को देखते हुए इसे नंगल में आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजा वड़िंग के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि चरणजीत चन्नी के समर्थन में नारे लगाने वाले पुराने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आरएसएस या आम आदमी पार्टी का समर्थक कहना गलत है। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस हाईकमान से जल्द इस विवाद को सुलझाने की अपील करते हुए कहा कि संगठन में चल रही गुटबाजी से पार्टी को भारी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें