फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब धमाकों पर सियासत तेज: BJP ने CM भगवंत मान को भेजा मानहानि नोटिस

Fri, 08 May 2026 04:11 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब के जालंधर और अमृतसर में हुए धमाकों पर सियासत भी गरमा गई है। सीएम भगवंत मान ने धमाकों के लिए भाजपा को जिम्मेदार बताया था। जिसके बाद भाजपा ने उन्हें अपने आरोपों को साबित करने या फिर इस्तीफा देने की मांग की थी। शुकराना यात्रा के दाैरान दिए गए सीएम मान के बयान पर अब नया विवाद उठ गया है। भाजपा ने भगवंत मान को मानहानि का नोटिस भेजा है। भाजपा का कहना है कि मान ने सीएम पद की गरिमा धूमिल की है। उनके बयान से पाक में बैठे सरगना खुश हैं। सीएम ने आतंकियों को राजनीतिक संरक्षण दिया। भाजपा ने सीएम से सात दिनों में सार्वजनिक ताैर पर माफी मांगने को कहा है। भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को मानहानि का नोटिस भाजपा की ओर से भेजा गया है।पंजाब धमाकों में भाजपा पर लगाए गए विवादित बयानों का कड़ा विरोध करते हुए उन्होंने कहा कि भगवंत मान ने मुख्यमंत्री पद की गरिमा को तार-तार करते हुए, बिना किसी सबूत के भाजपा पर बम धमाकों का आरोप लगाया है। यही कारण है कि अब उनके खिलाफ आपराधिक मानहानि, झूठी जानकारी फैलाने और सार्वजनिक अशांति भड़काने के प्रयास को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें