चंडीगढ़ के सेक्टर-34 स्थित आयुष अस्पताल में अब मरीजों को सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक ओपीडी सेवाएं मिलेंगी। आयुष निदेशक डॉ. अतुल ढाकड़े ने बताया कि अस्पताल में आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी चिकित्सा के साथ-साथ पंचकर्म, क्षारसूत्र, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा जैसी विशेष सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। अस्पताल का उद्देश्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के जरिए लोगों को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।