फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसा में दिनदहाड़े हत्या: पूर्व महिला सरपंच को मारी तीन गोलियां, गांव में दहशत

मानसा जिले के गांव खिल्लन में पीआरटीसी के पूर्व डायरेक्टर व कांग्रेसी नेता कर्म सिंह चौहान की भतीजी और पूर्व महिला सरपंच महिंद्रजीत कौर (40) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उनके सिर में पिस्तौल से तीन गोलियां दागीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। परिजनों के अनुसार शनिवार दोपहर महिंद्रजीत कौर अपने पति मनप्रीत सिंह के साथ खेत का चक्कर लगाकर स्कॉर्पियो गाड़ी से गांव पहुंचीं। जैसे ही वे घर के पास उतरीं तो पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। महिंद्रजीत कौर के सिर में तीन गोलियां लगीं जबकि एक गोली उनके पति मनप्रीत सिंह के पास से निकल गई जिससे वह बाल-बाल बच गए। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। वहीं, पूर्व महिला सरपंच की हत्या की खबर से गांव खिल्लन में शोक का माहौल है। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें