फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा नाव हादसा: जगरांव के 10 श्रद्धालुओं की मौत, 10 लापता, यमुना नदी में डूबी नाव

Sat, 11 Apr 2026 01:00 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

लुधियाना जिले के जगराओं से बांके बिहारी समूह के 120 श्रद्धालु वृंदावन के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे यमुना नदी में एक नाव अस्थायी पीपा पुल से टकराकर डूब गई। इस हादसे में दस श्रद्धालुओं की मौत हुई, दस से ज्यादा लापता और आठ को सुरक्षित निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मरने वालों में छह महिलाएं और चार पुरुष हैं। जगराओं के छब्बीस वर्षीय नौजवान इशान कटारिया, प्रबंधक मधुर बहल और उनकी मां कविता बहल भी मृतकों में हैं। अड्डा रायकोट के काला बुक शॉप के मालिक चरणजीत सिंह उर्फ काला और उनकी पत्नी भी शामिल हैं। सुरक्षित निकाले गए लोगों में जगराओं के सुनील कुमार की पत्नी, यशु पुत्र रमेश बजाज और लवेश हैं। उन्हें रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया। यात्रा चार दिन की थी, किराया चार हजार पांच सौ रुपये था। ज्यादातर श्रद्धालु रात के सफर के बाद थके थे, इसलिए धर्मशाला में आराम कर रहे थे। करीब तीस श्रद्धालु, जिनमें युवा शामिल थे, बांके बिहारी मंदिर दर्शन के बाद यमुना में गए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें