फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना हैबोवाल एनकाउंटर: रोहित गोदारा गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, दो घायल

लुधियाना में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। लुधियाना की हैबोवाल इलाके में दोनों तरफ से दनादन गोलियां चली हैं। इस जबरदस्त मुठभेड़ के बाद पुलिस ने रोहित गोदारा गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की पगड़ी पर भी गोली लगी, हालांकि वह बाल-बाल बच गया। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई है। आरोपियों से पुलिस ने अवैध हथियार और कई कारतूस (राउंड) बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के साथ ही  06 जनवरी 2026 दर्ज एक मामला पूरी तरह सुलझा लिया गया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तीन नकाबपोश बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीमों ने लाडियां-जस्सियां रोड पर नाका लगाया। जब आरोपी सरकारी स्कूल, जस्सियां के पास पहुंचे तो उन्होंने नाका तोड़ने की कोशिश की और पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई के दौरान आरोपी सुमित कुमार और संजू को गोली लग गई, जिन्हें घायल अवस्था में काबू कर लिया गया। वहीं तीसरे आरोपी सुमित उर्फ आल्ट्रोन उर्फ टुंडा को मौके पर ही दबोच लिया गया। करीब 10 से 15 मिनट तक चली इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी हरदीप सिंह की पगड़ी पर गोली लगने से सनसनी फैल गई, लेकिन किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। वहीं घटनास्थल पर पुलिस टीम जांच कर सबूत जुटाने में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें