फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज का दावा, भगवंत मान की वायरल वीडियो असली

Tue, 16 Jun 2026 12:23 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

श्री अकाल तख्त के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने ये दावा किया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की कुछ समय पहले वायरल हुई वीडियो बिल्कुल सही है।गड़गज्ज ने कहा कि वीडियो को दो फॉरेंसिक लैब से टेस्ट करवाया गया है। इनकी रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वीडियो ना तो एडिट की गई है, न ही एआई से तैयार की गई है। यह वीडियो बिल्कुल सही है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने इन दावों को खारिज किया है। उन्होंने कहा ये वीडियो एआई से तैयार की गई है। वहीं, कुलदीप सिंह ने कहा श्री अकाल तख्त की ओर से बेअदबी कानून में संशोधन के लिए सरकार को समय दिया गया था, परंतु सरकार ने इसमें कोई संशोधन नहीं किया। जब तक बताए गए संशोधन नहीं होते, तब तक इस कानून को पंथ स्वीकार नहीं करेगा।जत्थेदार सोमवार को बुद्धिजीवियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर कानून को बिना संशोधन लागू कर दिया जाता है तो यह सिख पंथ के लिए बहुत ही हानिकारक होगा। संशोधन के बिना कानून स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें