फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव में, आप पार्टी का 50 प्रतिशत सीटों पर कब्जा

पंजाब के पंचायत समिति व जिला परिषद चुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (आप) ने बड़ी जीत दर्ज की है। 50 प्रतिशत सीटें जीतकर आप चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी बनी है। साथ ही शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को भी चुनाव से संजीवनी मिली है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आप की बम्पर जीत बताती है कि पंजाब के लोगों को आप सरकार के काम कितने पसंद आ रहे हैं। ये जनता के भरोसे की जीत है। कांग्रेस ने आप को टक्कर दी है जबकि अकाली दल ने भी पिछले कुछ चुनावों के मुकाबले इस बार अच्छा प्रदर्शन किया है। भाजपा के हाथ इस चुनाव में भी निराशा लगी है। चुनाव में सभी दलों के दिग्गजों को भी अपने हलकों में सीटें गंवानी पड़ी है। प्रदेश की 2838 पंचायत समिति और 347 जिला परिषद की जोन के लिए बुधवार को 154 मतदान केंद्रों पर मतगणना शुरू हुई। नतीजों में बहुमत के साथ ही आप ने जीत का जश्न मनाना शुरू कर दिया। पंचायत समिति में आप ने 1316 व जिला परिषद में 145 सीटों पर जीत कर ली है। दिग्गजों के हलकों में हारने के बावजूद सत्तापक्ष का दबदबा जारी है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस रही, जिसने पंचायत समिति में 490 और जिला परिषद में 30 सीटों पर जीत दर्ज की है। अकाली दल ने पंचायत समिति में 290 व जिला परिषद में 26 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं भाजपा ने पंचायत समिति में 56 सीटें जीती पर जिला परिषद में उसका खाता नहीं खुला। वहीं आजाद उम्मीदवारों ने पंचायत समिति में 122 व जिला परिषद में 7 सीटें जीती।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें