फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका-ईरान जंग का असर: दुबई बंद, बठिंडा की कॉलेज प्रिंसिपल परिवार संग फंसीं, मदद की गुहार

Sun, 01 Mar 2026 02:50 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

अमेरिका और ईरान की जंग के बीच हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। ईरान ने दुबई में हमला किया है। ऐसे में भारत ने दुबई की सभी फ्लाइट्स रोक दी हैं। दुबई हवाई अड्डे को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। ऐसे में पंजाब की स्कूल प्रिंसिपल दुबई में फंस गई हैं। बठिंडा के एसएसडी गर्ल्स कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. नीरू गर्ग परिवार समेत दुबई में फंस गई हैं। प्रिंसिपल ने दुबई के होटल से एक वीडियो जारी करके भारत सरकार से मदद की अपील की है। वीडियो के जरिये डॉ. नीरू गर्ग ने बताया कि वह परिवार समेत 23 फरवरी दुबई घूमने गई थीं। 28 फरवरी (शनिवार) को भारत वापसी होनी थी। शनिवार को जब वह वापस भारत आने के लिए फ्लाइट लेने दुबई एयरपोर्ट पर गए तो सुबह 11 बजे एयरपोर्ट बंद करने का एलान कर दिया गया। उनको एंबेसी के कार्यालय में संपर्क करने के लिए कहा गया। जब भारतीय दूतावास गए तो वहां कार्यालय बंद था। इसके बाद वो रात 10 बजे तक किसी तरह 20 किलोमीटर दूर पैदल चलकर एक होटल पहुंचे, जहां उन्होंने जैसे-तैसे रात काटी। वहीं आज (रविवार) सुबह 11 बजे उन्हें होटल खाली करने के लिए कह दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें