फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में अवैध हथियार बरामद: 9MM सब-मशीन गन जब्त, गोल्डी ढिल्लों से जुड़े तार

Mon, 30 Mar 2026 01:44 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

जिला शहरी पुलिस ने शहर में नाकाबंदी के दौरान अवैध हथियारों की खेप बरामद की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान दो 9 एमएम सब-मशीन गन और एक खाली मैगजीन कब्जे में ली। यह बरामदगी उस समय हुई जब संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर वाहनों की जांच की जा रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस मामले के तार गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोल्डी ढिल्लों से जुड़े हैं। पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह खेप पंजाब में आपराधिक और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में इस्तेमाल के लिए लाई जा रही थी। हालांकि इस संबंध में अभी विस्तृत जांच जारी है और अन्य संभावित कड़ियों को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें