आईडीएफसी बैंक में सरकारी धन के गबन के मामले में सीबीआई की दिल्ली शाखा ने बुधवार रात विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब इस पूरे मामले की जांच सीबीआई करेगी। जांच एजेंसी ने फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। उधर, राज्य सरकार ने इस मामले में दो आईएएस अधिकारी प्रदीप कुमार और राम कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों ही अधिकारी उन विभागों में कार्यरत रहे थे, जहां सरकारी फंड का गबन हुआ है। निलंबन से पहले प्रदीप कुमार राज्य परिवहन निदेशक के रूप में और राम कुमार सिंह विशेष सचिव, राजस्व व पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अतिरिक्त सीईओ के रूप में तैनात थे।