फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार डेयरी संचालक हत्याकांड: चारा डालने की खोर के विवाद में गई जीवन की जान

Fri, 07 Aug 2026 12:55 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हिसार में डेयरी संचालक 33 वर्षीय जीवन की हत्या का मामला लगातार चर्चा में है। परिजनों के मुताबिक करीब दो महीने पहले प्लॉट में बेसहारा गायों के लिए चारा डालने की खोर बनाने को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था। आरोप है कि इसी विवाद ने बाद में खूनी रूप ले लिया। घटना 4 अगस्त की सुबह की है। सूर्य नगर की गली नंबर 6 निवासी जीवन गोबर डालने के लिए घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर पिता बिजेंद्र उसे तलाशने निकले। गली नंबर 4 और 5 के बीच जीवन घायल अवस्था में मिला। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां जीवन ने वीडियो में आरोप लगाया कि फाइनेंसर रमेश, उसके कर्मचारी मोलड़ और करीब 15-20 लोगों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें