हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी की ओर से सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) वार्षिक परीक्षा फरवरी-मार्च 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अक्तूबर 2026 से शुरू की जा रही है। नियमित विद्यार्थियों के आवेदन संबंधित विद्यालयों के प्रमुख बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भर सकेंगे। यह प्रक्रिया राजकीय और गैर-राजकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों के साथ गुरुकुल और विद्यापीठ के विद्यार्थियों के लिए भी लागू होगी। विद्यालय प्रमुखों को निर्धारित समयसीमा के भीतर विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करना होगा।