फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: जोड़-तोड़ की आशंका में कांग्रेस के 31 विधायक हिमाचल के कुफरी भेजे गए

Sat, 14 Mar 2026 02:42 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

राज्यसभा चुनाव में जोड़ तोड़ की आशंका को देखते हुए हरियाणा कांग्रेस ने अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश भेज दिया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा के आवास पर हुई बैठक व लंच के बाद 31 विधायक तीन लग्जरी टेंपो ट्रैवलर में रवाना शिमला के कुफरी रवाना हुए। वह वहां गलू स्थित एक रिजार्ट में ठहराए गए हैं। हुड्डा व चंद्रमोहन समेत छह विधायक नहीं गए हैं। शुक्रवार रात करीब आठ बजे शिमला होते हुए कुफरी के रिजॉर्ट में विधायक पहुंचे। हिमाचल की सुक्खू सरकार ने विधायकों की सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। विधायकों को कुफरी भेजे जाने के सवाल पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्हें नहीं मालूम कि कौन विधायक कहां गया है। उन्होंने कहा कि 16 मार्च को सभी विधायक एकजुट होकर मतदान करेंगे और कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे। चंडीगढ़ के सेक्टर-7 स्थित हुड्डा आवास पर शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे से विधायक बैठक में पहुंचना शुरू हुए। प्रदेश प्रभारी बीके हरिप्रसाद, प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद जयप्रकाश, राज्यसभा प्रत्याशी कर्मवीर सिंह बौद्ध सहित सभी 37 विधायक बैठक में मौजूद रहे। बैठक के बाद हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस के 37 विधायक हैं जबकि बौद्ध को एक-दो वोट इससे ज्यादा ही मिलेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें