फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goldy Brar Vs Lawrence Bishnoi: गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई हुए अलग, रोहित गोदारा के साथ बनाया गिरोह

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ का एक और नया ऑडियो सामने आया है। इसमें गोल्डी ने दावा किया है कि वह अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से अलग हो गया है। अब उसने रोहित गोदारा के साथ मिलकर नया गैंग बना लिया है। बराड़ ने कहा कि लॉरेंस के भाई और बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मास्टरमाइंड अनमोल बिश्नोई से उसका अब कोई ताल्लुक नहीं है। बराड़ ने कहा कि अब अनमोल लॉरेंस गैंग को ऑपरेट कर रहा है। वहीं पंजाब पुलिस के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के अधिकारियो का कहना है कि केंद्रीय एजेंसियों की ओर से अब तक इस प्रकार के कोई इनपुट उन्हें नहीं मिले हैं। फिर भी वायरल ऑडियो कितना सही है, इसको लेकर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें