पंजाब में पंथक राजनीति को लेकर एकजुटता की कोशिशों के बीच पूर्व वित्त मंत्री और शिरोमणि अकाली दल पुनर्सुरजीत के वरिष्ठ नेता परमिंदर सिंह ढींडसा ने बड़ा संकेत दिया है। शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में ढींडसा ने कहा कि अकाली दल पुनर्सुरजीत और अकाली दल वारिस पंजाब दे के बीच एकता पंजाब और पंथ के हित में बेहतर रहेगी। ढींडसा ने कहा कि पंथक हित और पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए दोनों राजनीतिक धाराओं का एक मंच पर आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी शुरुआत से ही सभी पंथक ताकतों को एकजुट करने के पक्ष में रही है।