फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोगा में शराबी पति ने पत्नी को मारी गोली, रात को हुआ था झगड़ा

निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 May 2025 02:25 PM IST

मोगा के शांति नगर इलाके में मंगलवार सुबह शराब के नशे में धुत्त एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मनदीप कौर के रूप में हुई है।  जानकारी के अनुसार, आरोपी चरणामृत सिंह शराब पीने का आदी था और आए दिन अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। सोमवार की रात भी दोनों के बीच मारपीट हुई थी। मनदीप कौर ने पुलिस को फोन कर शिकायत दी थी कि उसका पति उसे गोली मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को समझा-बुझाकर चली गई, लेकिन रिवाल्वर अपने साथ नहीं ले गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें