फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट के बाॅर्डर क्षेत्र में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

निवेदिता वर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 04:09 PM IST

पठानकोट के बार्डर क्षेत्र अधीन आते गांव पलाह में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उक्त युवक का शव सोमवार सुबह सड़क किनारे परिवार सदस्यों को मिला है। मृतक की पहचान चरनजीत सिंह निवासी पलाह हलका भोआ जिला पठानकोट के रूप में हुई है और गुजरात में एक कंपनी का पोकलेन मशीन आपरेटर था। वहीं, परिवार ने हत्या का आरोप जताया है। घटना का पता चलते ही थाना नरोट जैमल सिंह की पुलिस ने भी मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और आगामी जांच संबंधी सिविल अस्पताल पठानकोट पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया है। दूसरी तरफ लोग यह भी बता रहे थे कि घटनास्थल वाले गांव में नशे का कारोबार जोरों पर है। सूत्रों की माने तो युवक की मौत नशे की ओवरडोज से होना भी संदेह है। हालांकि यह सब पुलिस जांच का विषय है। मृतक की बहन ने बताया कि उसका भाई गुजरात में काम करता है और पिछले कल ही वे वापस पठानकोट लौटा। हालांकि युवक अपने भांजे के साथ गांव पहुंच गया लेकिन, 7 बजे के बाद उसका फोन बंद हो गया। कहा कि शव के कान, हाथ, पांव से खून निकला हुआ था और कान में सोने की बालियां पहनी थी वे भी गायब और जेब से पैसे भी निकाल लिए गए थे। किसी अनिल पठानिया नाम के युवक का बार-बार फोन आ रहा था। मृतक के पिता कुलवंत सिंह ने बताया कि उसके लड़की के बेटे ने कहा कि मामा ने पहले खोजकीचक्क गांव के कालू पठानिया संग शराब पी और बाद में पलाह साइड आकर दोबारा खाना पीना शुरू कर दिया। उसके बाद उन्हें पता चला है कि उसकी लड़के की लाश सड़क किनारे पड़ी है। पिता ने संदेह जताया कि उनके लड़के कि किसी ने हत्या कर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। डीएसपी ग्रामीण सुखजिंदर थापर ने बताया कि उक्त मामले में सामने आया है कि कालू पठानिया और चरनजीत सिंह एक ही कंपनी में काम करते थे और दोनों में पहले भी किसी बात को लेकर झड़प हो चुकी थी। बीती शाम भी कालू पठानिया के साथ उसी रंजिश के तहत कुछ वाक्य घटा होगा। जिसके चलते यह वारदात हुई है। पुलिस ने इस घटना में केस दर्ज करके कालू पठानिया को पकड़ने के लिए टीमें भेज दी है और कालू के पकड़े जाने के बाद ही घटना का पूरा सच पता चल पाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें