मोहाली जिले के सोहाना में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान के प्रमोटर 30 साल के दिग्विजय सिंह उर्फ राणा बलाचौरिया को कुछ हमलावरों ने नजदीक से कई गोलियां मारीं। एक गोली उसके सिर में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं राणा बालाचौरिया की हत्या पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार की ओर से कोई चूक नहीं हुई है और वह किसी का समर्थन या प्रोत्साहन नहीं करती है। उन्होंने कहा कि यह अकाली और कांग्रेस द्वारा अतीत में बोए गए बीजों का परिणाम है, जिसके कारण गैंगस्टरों की आंतरिक प्रतिद्वंद्विता अब सामने आ रही है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार पंजाब में शांति और सद्भाव सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।