फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा कोर्ट में कंगना रनौत के खिलाफ चार्ज फ्रेम, अभिनेत्री नहीं हुई पेश

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Tue, 25 Nov 2025 02:29 PM IST

हिमाचल के मंडी से भाजपा सांसद एवं अभिनेत्री कंगना रनौत की आज पंजाब के बठिंडा कोर्ट में मानहानि केस में पेशी थी, लेकिन अभिनेत्री अदालत में पेश नहीं हुईं। अदालत को कंगना के वकील ने सुरक्षा का हवाला देकर अभिनेत्री के पेश होने के लिए छूट देने की मांग की। अब इस मामले में कोर्ट ने कंगना के खिलाफ चार्ज फ्रेम कर दिए हैं। कंगना रनौत के खिलाफ बठिंडा की बुजुर्ग महिला महिंदर कौर ने मानहानि का केस दर्ज कराया था। इस मामले में 27 अक्तूबर को कंगना रनौत बठिंडा अदालत में पेश भी हुई थी। आज मामले की सुनवाई के दौरान पेश न होने पर महिंदर कौर के वकील ने इसका विरोध जताया और अदालत के सामने पक्ष रखा। इसके अलावा वकील बहनीवाल ने बताया कि आज अदालत ने कंगना के खिलाफ चार्ज फ्रेम कर दिए है। अब अगली सुनवाई दो दिसंबर को होगी। बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के पति लाभ सिंह ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर कंगना को माफी नहीं देंगे। वह अदालत में लड़ाई लड़ेंगे और आखिर तक कंगना के खिलाफ डटे रहेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें