फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को समर्पित मेडिकल कैंप, 100 से ज्यादा मरीजों की जांच

श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित वारियर्स सोशल वेलफेयर क्लब पठानकोट की ओर से प्रधान सुशील महिन्द्रू की अध्यक्षता में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर भडोली कलां में निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में मुख्य रूप से गुरुद्वारा माडल टाऊन के प्रधान मनप्रीत साहनी पहुंचे। कैंप में डॉ. जीवन प्रकाश, फार्मासिस्ट राजेश कुमार व टीम की ओर से करीब 100 मरीजों का चैकअप किया व निशुल्क दवाइयां भी दी गई। वहीं क्लब की ओर से कम्युनिटी सेंटर को भी 10 हजार रुपये की दवाइया दी गई। इस दौरान कम्युनिटी हेल्थ सेंटर इंचार्ज डॉ.जीवन प्रकाश ने क्लब का आभार जताया व कहा कि इस कैंप में अधिकतर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों व अनीमिया के मरीज अधिक आए थे। क्लब प्रधान सुशील महिन्द्रू ने कहा कि क्लब समाज सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित है, जिसके तहत लगातार निशुल्क कैंप लगाए जाते हैं। दवाईयों की कमी को देखते हुए क्लब का यह तीसरा कैंप सेंटर में लगाया गया है। आने वाले समय में क्लब इसी प्रकार कैंप लगाता रहेगा व अन्य प्रोजेक्ट भी समय समय पर किए जाएंगे। इस अवसर पर सरपरस्त रमन हांडा, उमेश कोहली, डा ओपी विग, दीपक कक्कड, डा राकेश महिन्द्रू, एनपी धवन, ललित त्रेहण, पुनीत कपूर, भावना कपूूर, वरिन्द्र पुरी, जगदीश कोहली, उज्ज्वल भंडारी, नीरज सेखडी, संदीप कपूर भावना, रेनु आदि भी मौजद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें