फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: PEC में स्ट्रे डॉग्स हटाने पर बवाल, डायरेक्टर के इस्तीफे की मांग

Sat, 08 Aug 2026 01:27 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) में स्ट्रे डॉग्स को हटाने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को शहर के डॉग लवर्स, पशु अधिकार कार्यकर्ताओं, युवाओं और विभिन्न संस्थाओं से जुड़े लोगों ने PEC डायरेक्टर कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कैंपस से हटाए गए सभी कम्युनिटी डॉग्स को वापस लाने और PEC डायरेक्टर राजेश भाटिया के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के PEC दौरे से पहले वीआईपी सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत नगर निगम ने करीब 50 कम्युनिटी डॉग्स को कैंपस से हटाया था। उनका आरोप है कि प्रधानमंत्री का दौरा खत्म होने के बावजूद सभी डॉग्स को उनके मूल स्थान पर वापस नहीं लाया गया। अब तक करीब 15 डॉग्स को ही वापस लाए जाने की बात कही जा रही है। मांग पत्र में प्रदर्शनकारियों ने दो प्रमुख मांगें रखी हैं। पहली, हटाए गए सभी कम्युनिटी डॉग्स को उन्हीं स्थानों पर तत्काल वापस छोड़ा जाए, जहां से उन्हें हटाया गया था। दूसरी, PEC निदेशक और पशु कल्याण संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच औपचारिक और समयबद्ध बैठक कर इस मामले का समाधान निकाला जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डॉग्स गैर-आक्रामक हैं और छात्रों, कर्मचारियों या कैंपस आने वाले लोगों के लिए खतरा नहीं हैं। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। डॉग लवर आकांक्षा ने कहा कि “PEC इन डॉग्स का घर है, उन्हें वापस यहीं लाना होगा।” वहीं पार्षद सचिन गालिब ने कहा कि जरूरत पड़ी तो बड़ी संख्या में युवा प्रदर्शन के लिए पहुंचेंगे। यूथ बीजेपी सचिव वरिंदर राणा ने भी सभी डॉग्स की वापसी की मांग की।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें