चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर गोलू गोहाना को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सतविंदर दुहन के नेतृत्व में टीम ने सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड के पास आरोपी का पीछा कर उसे दबोच लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की सूचना पहले से टीम को मिल चुकी थी। जैसे ही टीम ने उसे घेरने की कोशिश की, आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। घायल अवस्था में उसे सेक्टर-16 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार्रवाई के दाैरान सेल के डीएसपी विकास श्योकंद भी माैजूद रहे।