फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर मामले में सीबीआई और विजिलेंस में टकराव

Sat, 08 Nov 2025 05:05 PM IST
चंद्रप्रकाश नीरज वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

भ्रष्टाचार मामले में फंसे पंजाब स्थित रोपड़ के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर मामले में अब सीबीआई चंडीगढ़ और पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। दोनों जांच एजेंसियां एक-दूसरे की कार्रवाई पर सवालिया निशान लगा रही हैं। सीबीआई के बाद भुल्लर को रिमांड पर लेकर पूछताछ के लिए विजिलेंस की बेताबी भी बढ़ती जा रही है। फिलहाल भुल्लर सीबीआई के रिमांड पर चल रहे हैं और रिमांड खत्म होने के बाद ही सीबीआई कोर्ट तय करेगी कि विजिलेंस को भुल्लर का रिमांड दिया जाना है या नहीं। सूत्रों की माने तो सीबीआई भुल्लर की बेहद मजबूत रिमांड रिपोर्ट कोर्ट में पेश करना चाहती है ताकि रिमांड के लिए वह कोर्ट में विजिलेंस की दलील का मजबूती से सामना करे। सूत्र यह भी बताते हैं कि विजिलेंस न केवल भुल्लर का रिमांड चाहती है बल्कि जो दस्तावेज सीबीआई ने जब्त किए हैं, उसी से संबंधित वह भी अपनी सामांतर जांच करना चाहती है। इसके लिए विजिलेंस ब्यूरो कोर्ट में सीबीआई से दस्तावेजों की मांग भी कर सकती है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें