फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF Jawan Return: बीएसएफ जवान पीके शॉ को पाकिस्तान ने छोड़ा, पत्नी ने बताया क्या है हाल

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 15 May 2025 04:50 PM IST

पाकिस्तान ने भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान पूर्णम कुमार शॉ को रिहा कर दिया है। कॉन्स्टेबल पूर्णम कुमार (पीके) बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे अटारी-वाघा बॉर्डर से भारत लौट आए। डीजीपीएमओ लेवल पर बातचीत के बाद उन्हें 20 दिनों के बाद छोड़ा गया है। उन्हें मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया है। पूछताछ के बाद उन्हें घर जाने दिया जाएगा। वहीं, आम तौर पर माना जाता है कि पड़ोसी मुल्क भारतीय जवान के साथ कुछ गलत कर सकता है। क्योंकि कारगिल युद्ध के दौरान भी पाकिस्तान ने नापाक हरकत करते हुए भारतीय सैनिकों को पकड़ कर उन्हें यातनाएं दी थी। ऐसे में हर भारतीय के जहन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या पीके शॉ के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ होगा। लेकिन वो पूरी तरह सुरक्षित हैं और उनकी पत्नी रजनी शॉ ने पति से वीडियो कॉल पर बात भी की है। इसके बाद रजनी शॉ ने पति के बारे में खुलकर जानकारी दी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें