फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र हुड्डा का BJP पर हमला: ‘धान के बाद अब आलू घोटाला’, किसानों को सही दाम देने की मांग

Mon, 09 Mar 2026 01:27 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रोहतक में बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा भाजपा लगातार घोटाले कर रही है। धान के बाद अब आलू घोटाला आया है। हालात ये हैं कि किसान का आलू 60 रुपये क्विंटल के भाव खरीदा जा रहा है। इससे किसान को फसल का पूरा लाभ नहीं मिल रहा है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वह रविवार दोपहर को डीपार्क स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान को उनकी मेहनत का फायदा नहीं मिलेगा तो वह आर्थिक रूप से मजबूत कैसे होगा इसलिए फसल के सही दाम दिए जाएं। उन्होंने कहा कि किसान को उसकी मेहनत का फायदा नहीं मिलेगा तो वह आर्थिक रूप से मजबूत कैसे होगा। इसलिए फसल के सही दाम दिए जाएं। उन्होंने कहा कि घरेेलू गैस के दाम में व़ृद्धि आम आदमी पर बोझ है। युद्ध होता है। इसका असर पड़ता है। ऐसे में सरकार की जिम्मेदारी बनती है कि गरीब आदमी पर इसका असर न पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें