पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दो तीन दिन अस्पताल में रहना होगा। तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर शुक्रवार रात को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। वरिष्ठ आप नेता और पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने अस्पताल में मान से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री मान को कम हृदय गति की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अब स्थिर है और डॉक्टरों ने उन्हें 2-3 दिनों तक अस्पताल में रहने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अस्पताल से ही बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठकें करेंगे। सीएम मान को शुक्रवार शाम को फोर्टिस अस्पताल, मोहाली में भर्ती कराया गया था, जब उन्होंने थकावट और कम हृदय गति की शिकायत की। अस्पताल के बयान के अनुसार उनकी पल्स दर में सुधार हो रहा है।