फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Batala News: बंबीहा गैंग ने की जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या, पुलिस कर रही जांच

पंजाब के गुरदासपुर से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कुछ बाइक सवार हमलावरों ने एक महिला की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी।  पुलिस जांच में पता चला है कि जिस महिला की अज्ञात हमलावरों ने हत्या की है वो गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां है।  मृतक महिला की पहचान हरजीत कौर के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार इस घटना में तीन आरोपी शामिल हैं, जिनकी फिलहाल तलाश की जा रही है।घटना गुरदासपुर के बटाला की है। आपको बता दें जग्गू भगवानपुरिया के गैंग को लॉरेंस बिश्नोई का विरोधी गैंग बताया जाता है। हरियाणा के दो कुख्यात गैंगस्टरों प्रभू दासुवाल और कौशल चौधरी ने सोशल मीडिया पर जग्गू भगवानपुरिया की मां की हत्या की जिम्मेदारी ली। आपको बता दें कि ये दोनों ही बंबीहा गैंग से जुड़े हुए हैं। पुलिस फिलहाल इस सोशल मीडिया पोस्ट की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें