फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गनीव कौर मजीठिया के समर्थन में अर्शदीप कलेर, AAP सरकार पर साधा निशाना

Fri, 07 Aug 2026 12:02 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

शिरोमणि अकाली दल के मुख्य प्रवक्ता अर्शदीप सिंह कलेर ने विधायक गनीव कौर मजीठिया के समर्थन में पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कलेर ने गनीव कौर को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने पंजाब विधानसभा में धार्मिक मुद्दा उठाकर साबित किया है कि वह माई भागो की असल वारिस हैं। कलेर ने आरोप लगाया कि विधानसभा में गनीव कौर की स्पीच और टिप्पणियों को एक्सपंज करना श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश की अवहेलना है। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई को सभी सिख विधायकों को विधानसभा में अकाल तख्त साहिब के आदेश और उसकी भावना के अनुसार अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया था। अर्शदीप कलेर ने जगतजोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट 2026 में संशोधन की मांग भी उठाई। उन्होंने कहा कि एक्ट में इस्तेमाल किए गए ‘कस्टोडियन’ शब्द को लेकर धार्मिक संस्थाओं, रागी और पाठियों में शंकाएं हैं, इसलिए इसे हटाया जाना चाहिए। कलेर ने कहा कि धार्मिक मर्यादा तय करने का अधिकार पंजाब विधानसभा का नहीं, बल्कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, श्री अकाल तख्त साहिब और पंथक संस्थाओं का है। उन्होंने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से पूरे मामले पर संज्ञान लेने की अपील की।



 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें