फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियार सप्लाई और रंगदारी नेटवर्क बेनकाब, गोल्डी बराड़ गैंग के 10 शूटर गिरफ्तार

पंजाब के साथ साथ पड़ोसी राज्यों में कारोबारियों और व्यापारियों को धमकी भरे फोन कर रंगदारी मांगने वाले गोल्डी बराड़ गैंग के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गोल्डी बराड़ गैंग के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को चार सप्ताह की अंदरुनी जांच के दौरान पता लगाकर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से दो ऑस्ट्रियन ग्लाक और 10 अलग अलग तरह के विदेशी हथियार बरामद किए हैं। इस मामले में गोल्डी बराड़ गैंग का मुख्य सदस्य नरेश सेठी, जतिन उर्फ सैम, जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सू, शुभम ग्रोवर, जतिन ककटारिया, राजेश उर्फ कन्नू, मानव, विकास पाल, जतिन मट्टू उर्फ मकड़ा, मुकुल शामिल हैं। पुलिस की अलग अलग टीमें आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें