फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sun, 01 Mar 2026 01:16 PM IST

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संचालित दो संगठित ड्रग्स और अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस ने इस ऑपरेशन को अंजाम देते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान पुलिस ने 5.438 किलोग्राम हेरोइन, तीन अत्याधुनिक पिस्तौल, 34 कारतूस और 4,500 रुपये की ड्रग्स मनी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, बरामद हथियारों में एक ग्लॉक 9 एमएम पिस्तौल, एक जिगाना 9 एमएम पिस्तौल और एक .32 बोर की पिस्तौल शामिल है। यह सभी हथियार और नशीले पदार्थ अंतरराष्ट्रीय सीमापार तस्करी के जरिये भारत लाए जा रहे थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पाकिस्तान स्थित तस्करों के सीधे संपर्क में थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें