फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला तिहरा हत्याकांड: जमीन विवाद में दादी, भाई और चाचा की गोली मारकर हत्या

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 25 May 2026 02:45 PM IST

बिचपड़ी गांव के जघन्य तिहरे हत्याकांड में रविवार बेहद चौंकाने वाला मामले सामने आया। मृतक संदीप कुमार की पत्नी नेहा देवी ने अपने ही ससुर सतबीर, सास उषा व मुख्य आरोपी देवर अभिषेक पर प्राथमिकी दर्ज कर दी। यह कार्रवाई शहजादपुर थाना पुलिस ने हत्या की धारा 103(1) और 61 आपराधिक साजिश व आर्म्स एक्ट के तहत की है। आरोप लगाया कि जमीन का हिस्सा मांगने पर एक सोची-समझी पारिवारिक साजिश थी। इस हत्याकांड के बाद नेहा अपने मायके यानी गोविंदगढ़ चली गई थी।बिचपड़ी गांव निवासी नेहा का आरोप है कि उनकी शादी 2 साल पहले संदीप के साथ हुई थी। महिला ने आरोप लगाया कि ससुर सतबीर देवर अभिषेक के साथ मिलकर अपनी जमीन व चाचा ससुर महिंद्र की जमीन से काफी पैसों में मिट्टी बेच दी थी। मिट्टी बेचने के बाद जो पैसा मिला था वह पैसा ससुर व देवर ने आपस में बांट लिया था। हमें व चाचा को हिस्सा नहीं दिया था। हिस्से की मांग कर रहे थे तो काफी बहस भी हुई थी। पूरा परिवार घर पर था। 23 मई को सास व ससुर कहने लगे की हम इस रोज-रोज के झगड़े से तंग आ चुके हैं। देवर अभिषेक एक दम से उनके पास से उठकर अपने हाथ में पिस्तौल लेकर गेट पर आया व गोलियां चला दीं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें