एक नहीं, दो नहीं पूरी 54 वारदातें... एक युवती ने अपने साथियों के साथ मिलकर 54 वारदातों को अंजाम दिया है। युवती वाहन चालकों को लिफ्ट के बहाने अपने जाल फंसाती थी। इसके बाद असली खेल शुरू होता था। युवती लिफ्ट लेकर उस वाहन चालक को ऐसी जगह रोकती थी जहां कोई नहीं होता था, जो जगह बिल्कुल सुनसान होती थी। युवती के साथी दूसरी गाड़ी में पीछा करते हुए वहां पहुंच जाते थे और फिर चालक को लूट लेते थे। पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 ने हाईवे पर युवती के जरिये लिफ्ट दिलवाकर वाहन चालकों से लूटपाट, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली वाले शातिर गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने युवती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली है। यह गैंग पंचकूला, मोहाली और अंबाला में सक्रिय था और अब तक 54 वारदातों कर चुका है। तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।